img-fluid

पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ खेलने को राजी, ICC मीटिंग के बाद लिया फैसला

February 09, 2026

नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत (India) के साथ खेलने को राजी हो गया है. तय शेड्यूल अनुसार यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है. पाकिस्तान (Pakistan) ने लाहौर में हुई मीटिंग के बाद यह फैसला लिया है. इस बैठक में पाकिस्तान और बांग्लादेश ने आईसीसी (ICC) के सामने कई डिमांड रखी थीं, जिनमें से कुछ मांगों को स्वीकार कर लिया गया है.

बांग्लादेश (Bangladesh) को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 से बाहर कर दिया गया था. लाहौर (Lahore) में हुई बैठक में मांग रखी गई कि वर्ल्ड कप से बाहर होने पर भी बांग्लादेश को मुआवजा दिया जाए. इस पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद राजी हो गया है. मुआवजे के रूप में बांग्लादेश को अंडर -19 वर्ल्ड कप और महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी दी जा सकती है.


  • दूसरी ओर पाकिस्तान ने आईसीसी राजस्व में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग की थी. रिपोर्ट्स अनुसार अभी आईसीसी राजस्व में हिस्सेदारी 5.75 प्रतिशत है, जो लगभग 34-35 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर बताया जाता है. आईसीसी ने पाकिस्तान की इस मांग पर भी विचार करने की बात कही है.

    नहीं होगी भारत-पाकिस्तान सीरीज
    भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2012 के बाद कभी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. पाकिस्तान ने द्विपक्षीय सीरीज को दोबारा शुरू करने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ने इस डिमांड को ठुकरा दिया है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का कहना है कि किन्हीं 2 देशों के बीच सीरीज करवाना उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत न्यूट्रल वेन्यू यानी श्रीलंका में खेल जाएगा. दोनों देशों के बोर्डस के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समय हाइब्रिड मॉडल पर सहमति बनी थी. उसके बाद भारत-पाक मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाते रहे हैं.

    Share:

  • 9 फरवरी की 10 बड़ी खबरें

    Mon Feb 9 , 2026
    1. चंद्रयान-4 मिशन धरती पर वापस लौटेगा भारत, ISRO ने लैंडिंग के लिए खोजी जगह चंद्रयान-4 मिशन (Chandrayaan-4 Mission) को लेकर ISRO को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसरो के स्पेस ऐप्लिकेशन सेंटर (Space Applications Center-SAC) ने अब तक के सबसे कठिन मून मिशन के लिए लैंडिंग की जगह खोज ली है। चंद्रमा के दक्षिणी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved