img-fluid

अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, 34 से अधिक लोगों की मौत, सीमा पर फिर बढ़ा तनाव

June 29, 2026

नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच एक बार फिर तनाव गहरा गया है। अफगान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से रविवार रात अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में किए गए हवाई हमलों (Airstrikes) में 34 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि हमलों में मारे गए सभी लोग आम नागरिक थे।

स्थानीय मीडिया टोलो न्यूज के अनुसार, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पाकतिका प्रांत के गयान जिले और पाकतिया प्रांत के समकानी जिले के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इसके अलावा कुनार प्रांत के कुछ क्षेत्रों में भी हमले किए जाने की जानकारी सामने आई है।

रिहायशी इलाकों पर हमले का दावा
पाकतिया पुलिस कमांड के प्रवक्ता मुनीब जादरान ने हमलों की पुष्टि करते हुए बताया कि समकानी जिले के मांडोखेल इलाके में एक आम नागरिक बिस्मिल्लाह जान के घर पर बमबारी की गई। उन्होंने दावा किया कि जब स्थानीय लोग मलबे में फंसे लोगों को बचाने पहुंचे, उसी दौरान दूसरा हमला हुआ, जिसमें बचाव कार्य में जुटे लोग भी इसकी चपेट में आ गए।


  • स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों और घायलों ने भी दावा किया कि जिस इलाके में हमला हुआ वहां कोई सैन्य ठिकाना या सैनिक मौजूद नहीं थे। उनका कहना है कि हमले सीधे रिहायशी मकानों पर किए गए, जिससे बड़ी संख्या में नागरिक हताहत हुए।

    पाकिस्तान की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान
    इस पूरे घटनाक्रम पर पाकिस्तान सरकार या सेना की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं अफगानिस्तान की ओर से इन हमलों की कड़ी आलोचना की गई है और इसे आम नागरिकों को निशाना बनाने वाली कार्रवाई बताया गया है। हाल के दिनों में कराची में हुए एक हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव पहले से बढ़ा हुआ था। ताजा हवाई कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में हालात और संवेदनशील होने की आशंका जताई जा रही है।

    Share:

  • ट्विशा शर्मा केस: जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के सूने घर में चोरी.... रात में घुसे 3 नकाबपोश

    Mon Jun 29 , 2026
    भोपाल। ट्विशा शर्मा हत्या मामले (Twisha Sharma Case) की आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) के घर देर रात चोरी की वारदात हुई है. हाईप्रोफाइल मामले से जुड़े इस घर में हुई चोरी के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है. जानकारी के मुताबिक देर रात 2 बजे करीब तीन नकाबपोश (Three Masked […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved