img-fluid

भारत से कपास-चीनी मंगाने पर मजबूर हुआ पाकिस्तान, जानें क्यों 2 साल बाद हटाना बैन

March 31, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने दो साल बाद भारत से कपास, धागा और चीनी आयात से रोक हटा ली है। पाकिस्तान की इकॉनमिक कोऑर्डिनेशन काउंसिल (ECC) ने बुधवार को भारत से कपास और धागे के आयात को मंजूरी दे दी है। वहीं, प्राइवेट सेक्टर को 5 लाख टन चीनी आयात की भी छूट दी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि घरेलू बाजार में बढ़ती कीमतों को देखते हुए पाकिस्तान को अपना फैसला बदलना पड़ा है।

पाकिस्तान में लोग भारतीय कपास और चीनी की मांग कर रहे हैं, क्योंकि यह उन्हें कम कीमत में मिल जाती है। दूसरे देशों से होने वाली आपूर्ति के मुकाबले भारतीय उत्पाद सस्ते हैं। भारत दुनिया में कपास का सबसे बड़ा उत्पादक है तो चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत को निर्यात करके जहां सरप्लस खपाने में मदद मिलेगी तो पाकिस्तान में रमजान से पहले चीनी की कीमतें कम हो जाएंगी।

पाकिस्तान ने भारत से आयात को मंजूरी ऐसे समय पर दी है जब दोनों देशों के रिश्तों में पिछले कुछ समय से सुधार के संकेत मिल रहे हैं। बंटवारे के बाद से तीन युद्ध लड़ चुके दोनों देशों के बीच पिछले महीने संघर्षविराम को लागू करने पर सहमित बनी तो दोनों देशों की सेनाओं ने संयुक्त बयान जारी किया।

Share:

  • भारत में हमले करने की साजिश रचने वाले लश्कर के आतंकी को दस साल की कैद

    Wed Mar 31 , 2021
    नई दिल्ली। दिल्ली समेत भारत के विभिन्न जगहों पर आतंकवादी हमले करने की साजिश रचने के जुर्म में लश्कर-ए-तैयबा के एक पाकिस्तानी आतंकवादी को अदालत ने दस साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आतंकवादी के खिलाफ अपराध साबित करने में सफल रहा है। पटियाला हाउस कोर्ट स्थित अदालत में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved