img-fluid

ईरान के ‘दोस्त’ पर भड़का पाकिस्तान, PM शरीफ बोले- हम सऊदी अरब के साथ

July 23, 2026

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Pakistan’s Prime Minister Shehbaz Sharif) ने लाल सागर में सऊदी तेल टैंकरों पर हुए हूती विद्रोहियों के हमले की निंदा की है. PMO की मानें तो शहबाज शरीफ ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद से फोन पर बात की है.

गुरुवार को सुबह ईरान समर्थित हूतियों के हमले के बाद शहबाज शरीफ ने सऊदी अरब के पीएम से फोन पर बात की. बातचीत के दौरान PM शहबाज ने कहा कि लाल सागर में सऊदी तेल टैंकरों पर हूती मिलिशिया के किए गए इस हमले की पाकिस्तान कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करता है.

दरअसल यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हाल ही में सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी का ऐलान किया था. हूतियों का कहना था कि यमन के उनके नियंत्रण वाले इलाकों के बंदरगाहों और एयरपोर्ट पर सऊदी अरब की लगाई गई नाकेबंदी के जवाब में बाब अल-मंदेब में सऊदी जहाजों को रोकेंगे.


  • ‘अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा’
    प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि इस तरह की हरकतें पूरी तरह से अमान्य हैं. ये अंतरराष्ट्रीय कानून का सीधा उल्लंघन है. इससे जहाजों की आवाजाही की स्वतंत्रता और कमर्शियल शिपिंग को खतरा पहुंचता है, जिससे क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को नुकसान होता है. PM शहबाज ने भरोसा दिया कि पाकिस्तान सऊदी अरब के साथ है.

    उन्होंने कहा कि वो खुद सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर और पूरा पाकिस्तान इस नाजुक समय में सऊदी नेतृत्व और वहां की भाईचारा रखने वाली जनता के साथ मजबूती से खड़े हैं. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने क्राउन प्रिंस को भरोसा दिया कि पाकिस्तान लाल सागर, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और पूरे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता तथा वैध समुद्री व्यापार के बिना किसी रुकावट के संचालन के लिए सऊदी अरब और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा. सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पाकिस्तान के समर्थन और दोनों देशों के बीच दोस्ती संबंधों की तारीफ की.

    Share:

  • हरदा हॉस्टल में छात्राओं के बीच मारपीट, सीनियर-जूनियर में हुआ विवाद, कई छात्राएं घायल

    Thu Jul 23 , 2026
    हरदा। हरदा जिला मुख्यालय स्थित शासकीय पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावास (Government Post-Matric Girls’ Hostel) में वार्डन को लेकर चल रहा विवाद बुधवार रात हिंसक हो गया। रात करीब 10 बजे सीनियर और जूनियर छात्राओं के बीच जमकर हाथापाई हुई। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे में कई छात्राएं घायल हो गईं, जबकि कुछ छात्राएं बेहोश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved