विदेश

Pakistan: नाबालिग बेटी ने दरिंदे पिता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, 3 माह से कर रहा था यौन शोषण

इस्लामाबाद (Islamabad)। पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब प्रांत (Punjab province) में एक चौंकाने वाली घटना में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की (14 year old minor girl) ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या (shot her father dead) कर दी। पुलिस के मुताबिक, पिता पिछले तीन महीने से अपनी नाबालिग बेटी का यौन शोषण (Sexual Exploitation) कर रहा था। जिससे तंग आकर लड़की ने शनिवार को गोली मारकर पिता की हत्या कर दी।


यह घटना लाहौर शहर के गुज्जरपुरा इलाके में हुई। लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पिता पिछले तीन महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सोहेल काजमी ने कहा, लड़की ने बताया कि वह अपने पिता की दरिंदे से तंग आ चुकी थी। इसलिए उसने दरिंदे पिता को मारने का फैसला किया और उसकी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी।

काजमी ने बताया कि गोली लगने से लड़की के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच के बाद लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। बता दें, शुक्रवार को ही पाकिस्तान की एक अदालत ने एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। इसके एक दिन बाद यह घटना सामने आई।

Share:

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ने भी किया UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन

Sun Sep 24 , 2023
न्यूयॉर्क (New York)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) (United Nations Security Council – UNSC) में सुधारों का आह्वान करते हुए ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग (Australian Foreign Minister Penny Wong) ने भारत (India) और जापान (Japan) को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य (United Nations Security Council permanent members) बनाए जाने का समर्थन किया […]