
नई दिल्ली. टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत (India) ने पाकिस्तान (Pakistan) को करारी शिकस्त दी. सोशल मीडिया पर अब मैच की काफी चर्चा हो रही है और मैच से जुड़े कई वीडियो (video) भी वायरल हो रहे हैं. भारत पाकिस्तान मैच का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि पाकिस्तानी फैंस भारत का राष्ट्रगान जन-गण-मन गा (Jana Gana Mana) रहे हैं. कोलंबो स्टेडियम में पाकिस्तान का सपोर्ट करने आए फैंस भारत का राष्ट्रगान गाते दिखे और उनके साथ भारतीय फैंस भी जन गण मन के सम्मान में खड़े थे.
How many Indians can do this? #INDvsPAK pic.twitter.com/mdSLqRPH72
— Ihtisham Ul Haq (@iihtishamm) February 16, 2026
सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ फैंस पाकिस्तानी की जर्सी पहने हुए हैं और काफी तेज आवाज में राष्ट्रगान गा रहे हैं. पाकिस्तानी फैंस की ओर से राष्ट्रगान गाने का वीडियो उस वक्त का है, जब मैच से पहले दोनों देशों के राष्ट्रगान गाए जाते हैं. उस वक्त पाकिस्तानी फैंस राष्ट्रगान गा रहे थे.
भारत ने दी थी करारी शिकस्त
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को विश्व कप मुकाबले में हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा. भारत ने पाकिस्तान को 176 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते पाकिस्तानी टीम पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में सिर्फ 114 रन पर ऑलआउट हो गई. मैच की पहली पारी में ईशान किशन ने 77 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान पाकिस्तान के गृह मंत्री और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी समेत कई दर्शक टीम की हार तय होने से पहले ही स्टेडियम छोड़कर चले गए थे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved