img-fluid

पाकिस्तानी न्याय! सोशल मीडिया स्टार कंदील बलोच का हत्यारा भाई बरी, बहन की हत्या का अफसोस नहीं

February 15, 2022


इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सोशल मीडिया स्टार 26 साल की कंदील बलोच की ऑनर किलिंग के दोषी उसके सगे भाई को कोर्ट ने सोमवार को दोषमुक्त करार दे दिया। इससे पहले उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, लेकिन छह साल बाद ही उसे निर्दोष करार दे दिया गया।

कंदील बलोच की 2016 में उसके भाई मुहम्मद वसीम बलोच ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। तब उसने बहन की हत्या को जायज ठहराते हुए कहा था कि उसे इसका कोई अफसोस नहीं है। उसने कहा था कि बहन का व्यवहार बर्दाश्त लायक नहीं है। वकीलों ने बताया कि कंदील बलोच के भाई वसीम बलोच को सोमवार को दोषमुक्त करार दे दिया गया। वह छह साल से कम समय तक जेल में रहा।


पाकिस्तान की यह सबसे चर्चित ऑनर किलिंग की घटना थी। 26 साल की कंदील बलोच सोशल मीडिया में पोस्ट के लिए चर्चित थी। उसने 2016 में अपनी मौत के पहले पाकिस्तान के पितृसत्तात्मक समाज की धुर्रियां बिखेर दी थी। इससे खफा होकर उसके भाई वसीम ने उसे गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के आरोप में वसीम बलोच को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

अब पूर्वी मुल्तान की कोर्ट ने वसीम बलोच को पूरी तरह से दोषमुक्त करार दे दिया है। वसीम के वकील सरदार मेहबूब ने मीडिया को यह जानकारी दी है। हालांकि कोर्ट का विस्तृत आदेश अभी सामने नहीं आया है। ऑनर किलिंग पुरुष प्रधान समाज का कलंक है। इसमें परिवार की प्रतिष्ठा खराब होने के नाम पर महिलाओं की उनके स्वजनों द्वारा ही हत्या कर दी जाती है।

Share:

  • गौरव दिवस की तलाश...

    Tue Feb 15 , 2022
    गर्व का सफर किसी एक दिन में नहीं बंध पाएगा… शहर के इस गौरव में हर शख्स का समर्पण नजर आएगा गौरव दिवस की तलाश में जुटा शहर… बहुत मुश्किल है इस शहर के गौरव को किसी एक दिन में समेट पाना… हमारे संस्कार के गौरव पर इठलाना या हमारी कर्मठता… हमारी जिद और जुनून […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved