
भोपाल। प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अभी ऊहापोह की स्थिति है। सरकार ने ओबीसी आरक्षण के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अर्जेंट हायरिंग की अपील की, जिस पर सुनवाई अब जनवरी के पहले हफ्ते में होगी। ऐसे में सरकार आज चुनाव स्थगित कराने के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग को विधानसभा में ओबीसी आरक्षण के साथ पंचायत चुनाव कराने का संकल्प और कोरोना रिपोर्ट भेजेगी। इसके आधार राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव टालने का फैसला ले सकता है। वहीं इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर कोरोना लेकर सभी मंत्री, मैदानी अफसरों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग करने जा रहे हैं।
अभी तक कोई रोक नहीं
इधर राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बीएस जामोद का कहना है कि अभी तक आयोग चुनाव करा रहा है। दो दिन पहले आयोग ने जो गाइडलाइन जारी की थी, उसी के अनुसार चुनाव होंगे। चुनाव परिणामों पर रोक रहेगा, लेकिन चुनाव होंगे। वहीं इधर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुनाव टालने की मांग की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved