
ताइपे। ताइवान (Taiwan) की केंद्रीय मौसम प्रशासन (Central Meteorological Administration) ने रविवार दोपहर 2:30 बजे (स्थानीय समय) डनास तूफान का अलर्ट (Storm Alert) जारी किया है। इसके चलते समुद्री (Sea) और स्थलीय टाइफून (Terrestrial Typhoons) की आशंका है।
ताइवान ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि डानास तूफान के कारण 160 किलोमीटर प्रति घंटा (99 मील प्रति घंटा) से अधिक की तेज हवाएं चल सकती हैं। ताइवान के अधिकारियों ने पूरे द्वीप के लिए भूमि और समुद्री तूफान की चेतावनी जारी की है, क्योंकि डानास तूफान तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश लेकर आने वाला है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है।
केंद्रीय आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, रविवार दोपहर 3:15 बजे तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली थी। रविवार को, हांगकांग ऑब्जर्वेटरी ने तूफान के शहर से दूर ताइवान जलडमरूमध्य की ओर बढ़ने के बाद ‘ट्रॉपिकल साइक्लोन चेतावनी नंबर 1’ को रद्द कर दिया। हालांकि, अत्यधिक गर्मी को लेकर निवासियों को सतर्क रहने की सलाह जारी रखी गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved