
मुंबई । बुधवार को सलमान खान (Salman Khan) अपनी सोशल मीडिया पोस्ट (Social Media Post) के जरिए दिन भर सोशल मीडिया पर छाए रहे। इसमें उन्होंने पैपराजी (Paparazzi) को फटकार लगाई थी। बुधवार को देर रात उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह काफी खुश नजर आए। पैपराजी उनसे माफी मांगते नजर आए।
पैपराजी ने सलमान से मांगी माफी
सोशल मीडिया पर सलमान खान का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान अपनी गाड़ी से उतरे। उन्होंने पैपराजी को पोज दिए। इस दौरान कई पैपराजी ने उनसे माफी मांगी। एक ने कहा ‘भाईजान कल के लिए सॉरी।’ एक और ने कहा ‘भाईजान हम आपको प्यार करते हैं।’ इतने में पीछे से रितेश देशमुख आ गए। रितेश देशमुख सलमान खान से गले मिले।
View this post on Instagram
पैपराजी पर भड़के थे सलमान खान
आपको बता दें कि मंगलवार की देर रात सलमान खान हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे। उनको देखकर वहां मौजूद पैपराजी ने भाई-भाई कहकर चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद सलमान खान पैपराजी के चिल्लाने और फोटो लेने को लेकर नाराज नजर आए थे। उन्होंने पैप्स को फटकार भी लगाई थी। उन्होंने पैपराजी से पूछा कि अगर उनके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती होता तो वे कैसी प्रतिक्रिया देते?
View this post on Instagram
View this post on Instagram
सलमान खान ने रात में की पोस्ट
इसके बाद सलमान खान ने रात के तीन बजे के करीब 3 पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने अपनी बात रखी और पैपराजी को फटकार भी लगाई। उन्होंने यहां तक लिखा ‘साठ साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला ये याद रख लेना। जेल में डालोगे, हा हा…।’
View this post on Instagram
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा, सलमान के पास नयनतारा के साथ एक और फिल्म भी है। अभी इसका टाइटल रिवील नहीं हुआ है। फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 में आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved