
टोक्यो । भारत के पैरा एथलीट विनोद कुमार (Vinod Kumar) ने यहां चल रहे टोक्यो पैरालम्पिक (Paralympics) के पुरुष डिस्कस थ्रो (Discus Throw) – एफ52 इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया (Won bronze) । इसके साथ ही भारत ने अबतक तीन पदक अपने नाम नाम कर लिए (India got third medal) हैं।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्व जवान विनोद ने एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 19.91 मीटर का थ्रो कर तीसरा स्थान हासिल किया और देश के लिए कांस्य पदक जीता। विनोद ने अपने पांचवें प्रयास में 19.91 मीटर का थ्रो किया।
विनोद से पहले आज ही पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने महिला एकल क्लास 4 इवेंट में रजत और निषाद कुमार ने पुरुष ऊंची कूद टी47 इवेंट में रजत पदक जीता है। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर इन पैरा एथलीटों ने देश को पैरालम्पिक में तीन पदक दिलाए हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved