img-fluid

पैरालम्पिक (डिस्कस थ्रो) – विनोद कुमार ने जीता कांस्य, भारत को मिला तीसरा पदक

August 29, 2021


टोक्यो । भारत के पैरा एथलीट विनोद कुमार (Vinod Kumar) ने यहां चल रहे टोक्यो पैरालम्पिक (Paralympics) के पुरुष डिस्कस थ्रो (Discus Throw) – एफ52 इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया (Won bronze) । इसके साथ ही भारत ने अबतक तीन पदक अपने नाम नाम कर लिए (India got third medal) हैं।


सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्व जवान विनोद ने एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 19.91 मीटर का थ्रो कर तीसरा स्थान हासिल किया और देश के लिए कांस्य पदक जीता। विनोद ने अपने पांचवें प्रयास में 19.91 मीटर का थ्रो किया।
विनोद से पहले आज ही पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने महिला एकल क्लास 4 इवेंट में रजत और निषाद कुमार ने पुरुष ऊंची कूद टी47 इवेंट में रजत पदक जीता है। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर इन पैरा एथलीटों ने देश को पैरालम्पिक में तीन पदक दिलाए हैं।

Share:

  • मुरैना को चंबल से जल्द मिलेगा पेयजल : केन्द्रीय मंत्री तोमर

    Sun Aug 29 , 2021
    मुरैना ! मुरैना जिले के लिए महत्वाकांक्षी चंबल पेयजल प्रदाय योजना (Ambitious Chambal Drinking Water Supply Scheme) का मार्ग प्रशस्त हो गया है। विगत दिनों शिलान्यास के बाद से मुरैना वासियों को इस क्षण का इंतजार था। योजना की लागत राशि 214 करोड़ रूपए का टेंडर स्वीकृत कर दिया गया है, जिसके लिए केंद्रीय कृषि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved