
गंजबासौदा। गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा 2 मिनट तक लगातार मूसलाधार बारिश तो कभी भी रिमझिम बारिश के कारण शहर के बीच में बहने वाली पाराशरी नदी पुल पर आ गई। जिसके कारण वेदन खेड़ी पुल के ऊपर करीब 2 घंटे तक पानी बना रहा इस दौरान तिरंगा चौक से आने वाले वाहनों को रोकना पड़ा या फिर रास्ता बदलकर शहर के बीच से बरेठ रोड पर आना पड़ा। पाराशर नदी के पुल पर आने पर कुछ लोग जोखिम उठाते हुए नदी को पार करते देखे गए। जिससे खतरा बढ़ता दिखाई दिया लेकिन कम बहाव होने के कारण किसी प्रकार के हादसे का सामना नहीं हुआ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved