img-fluid

अक्षय कुमार को दोस्त नहीं बताने पर परेश रावल बोले अब नहीं…

May 09, 2025

मुंबई। परेश रावल (Paresh Rawal) ने कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को लेकर एक स्टेटमेंट दिया था जो काफी सुर्खियों में रहा था। उन्होंने कहा था कि अक्षय उनके दोस्त नहीं हैं बल्कि एक कलीग हैं। सबको लगा कि दोनों जो साथ में इतनी फिल्में कर चुके हैं, लेकिन ऑफस्क्रीन शायद दोनों की बनती नहीं है। हालांकि अब परेश ने अपने उस स्टेटमेंट पर सफाई दी है।

क्या दी सफाई
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए परेश ने कहा, ‘माथा खराब हो गया यार। मैंने बस सिंपल कहा था कि वह कलीग हैं। जब आप किसी को दोस्त बोलते हो तो मतलब उनसे आप महीने में 5-6 बार मिलते हैं और जिनसे आप हफ्ते में कई बार बात करते हैं। इसके अलावा ना तो मैं सोशल हूं और ना ही अक्षय तो एक-दूसरे के साथ पार्टी करना भी पॉसिबल नहीं है। यही वजह है कि मैं उन्हें कलीग बताया। लेकिन लोग पूछने लगे कि क्या हो गया? अरे भाई कुछ नहीं हुआ है।’

परेश से फिर पूछा गया कि क्या अक्षय ने उनका इंटरव्यू देखा तो इस पर एक्टर बोले, ‘नहीं वह काफी कूल हैं। अक्षय और मैंने साथ में 15-20 फिल्मों में काम किया है। वह अच्छे हैं जिन्हें दोस्त बनाया जा सकता है।’



  • अब रखेंगे ध्यान
    परेश ने आगे कहा कि अब वह और ध्यान से बोलेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं अब और ध्यान रखूंगा और सब कुछ अच्छे से बोलूंगा। लोग आपकी बातों का कुछ भी मतलब निकाल लेते हैं। काफी मुश्किल होता है फिर सफाई देना।’

    क्या बोले थे अक्षय को लेकर परेश
    बता दें कि परेश से पूछा गया था कि क्या अक्षय कुमार आपके दोस्त हैं? तो इस पर उन्होंने ललनटॉप को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘फिल्म इंडस्ट्री में कलीग होते हैं और थिएटर में दोस्त होते हैं। स्कूल में जिगर जान दोस्त होते हैं, लेकिन फिल्मों के अंदर कलीग होते हैं। मेरे दोस्त जिन्हें मैं बोल सकता हूं वो ओम पुरी साहब थे, नसीरुद्दीन शाह हैं, जॉनी लीवर हैं। ये हैं जिन्हें मैं दोस्त बोल सकता हूं।

    Share:

  • 'ऑपरेशन सिंदूर' से गुस्‍साए मोईद खान ने 14 साल के बच्‍चे पर किया चाकू से हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Fri May 9 , 2025
    शाहजहांपुर । देश भर में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को लेकर खुशी की लहर है। हर कोई सेना के पराक्रम की जमकर प्रशंसा कर रहा है। इस बीच, यूपी (UP) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में इसको लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि पाकिस्‍तान (Pakistan) विरोधी टिप्‍पणी से गुस्‍साए एक मुस्लिम युवक मोईद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved