अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘साइना’ को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म बैडमिटन खिलाड़ी ‘साइना’ (Saina) की बायोपिक है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का किरदार निभा रही है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था। इस फिल्म में साइना के किरदार में परिणीति को काफी तारीफें मिल रही हैं। वहीं इन सब के बीच अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें से एक तस्वीर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की है, जिनकी बायोपिक में परिणीति काम कर रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर साइना (Saina) के किरदार और गेटअप में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की हैं। इस तस्वीर में परिणीति हू -ब -हू साइना नेहवाल की तरह दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए परिणीति ने लिखा-‘मैं जीवन में बतौर अभिनेत्री ऐसा एक बार कर बहुत उत्साहित हूंl साइना और परिणीतिl’
View this post on Instagram
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved