मनोरंजन

साइना नेहवाल की बायोपिक से परिणीति चोपड़ा का लुक वायरल

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा Parineeti Chopra इन दिनों साइना नेहवाल Saina Nehwal की बायोपिक को लेकर काफी व्यस्त हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में साइना के किरदार को निभाने के लिए परिणीति दिन-रात कड़ी मेहनत कर रही हैं। इन सब के बीच फिल्म से परिणीति का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर परिणीति के लुक को साझा किया है। साइना ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा-‘मेरी हमशक्ल। परिणीति चोपड़ा तुम बहुत प्यारी लग रही हो।’
साइना नेहवाल Saina Nehwal द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में परिणीति का लुक साइना से काफी हद तक मिल रहा है। तस्वीर में परिणीति उन्ही की तरह छोटे बालों में हैं और उन्होंने ब्लू रंग की टीशर्ट पहनी हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म से परिणीति का यह लुक वायरल हो रहा है। साइना नेहवाल की इस बायोपिक का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं। साइना नेहवाल की बायोपिक में पहले श्रद्धा कपूर काम करने वाली थी, लेकिन उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए इस फिल्म को छोड़ दिया था जिसके बाद यह फिल्म परिणीति के खाते में चली गई।
फिल्म साइन करने के बाद से ही परिणीति फिल्म की तैयारियों में लग गई थी। परिणीति साइना नेहवाल की बायोपिक के बाद हॉलीवुड फिल्‍म द गर्ल ऑन द ट्रेन The girl on the train के हिंदी रीमेक पर काम शुरू करेंगी। इसके अलावा वह अर्जुन कपूर के साथ फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आएगी जो रिलीज के लिए तैयार हैं।

Share:

Next Post

छह महीने के बाद मुंबई लौटी सनी लियोनी, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

Sat Nov 7 , 2020
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी अमेरिका से छह महीने बाद मुंबई लौट आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को मुंबई लौटने की जानकारी दी। कोरोना वायरस महामारी शुरू होते ही सनी अपने परिवार के साथ लॉस एंजिल्स चली गई थी। सनी मुंबई लौटने के लिए बेताब थी। इंस्टाग्राम पर फ्लाइट की तस्वीर शेयर कर […]