img-fluid

Paris : यूरो स्टार की रोकी गई सभी ट्रेन, पटरियों के पास द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिला

March 07, 2025

पेरिस. फ्रांस (France) में रेलवे की पटरियों (Tracks) के पास बम (bomb found) मिलने की खबर है। यहां पटरियों के पास द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के समय का एक बम मिलने के बाद लंदन (London) जाने वाली यूरोस्टार (Eurostar) की सभी रेलगाड़ियों को रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पेरिस के ‘गारे डू नॉर्ड’ स्टेशन पर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम पटरी के पास पाया गया हैं। इसके बाद लंदन जाने वाली यूरोस्टार की सभी ट्रेन सेवाओं को रोकने का फैसला किया गया है।


  • क्या है मामला?
    फ्रांस की राजधानी पेरिस में रेल पटरियों के पास द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक बम मिलने के बाद लंदन और उत्तरी क्षेत्र जाने वाली यूरोस्टार की सभी रेलगाड़ियों का परिचालन शुक्रवार को रोक दिया गया। यूरोस्टार ब्रिटेन की एक ट्रेन सेवा है। फ्रांस के राष्ट्रीय रेल संचालक ‘एसएनसीएफ’ ने एक बयान में कहा कि पुलिस के अलर्ट के बाद गारे डू नॉर्ड पर अगले आदेश तक रेल परिचालन रुका रहेगा। हम यात्रियों से अपनी यात्रा स्थगित करने का अनुरोध करते हैं।

    ‘गारे डू नॉर्ड’ एक अहम ट्रांजिट हब
    गारे डू नॉर्ड एक प्रमुख यूरोपीय पारगमन केंद्र (ट्रांजिट हब) है, जो यात्रियों को फ्रांस के उत्तर में अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सेवाएं मुहैया कराता है। इसके साथ ही यह मुख्य पेरिस हवाई अड्डे और कई क्षेत्रीय यात्रियों के लिए अहम जगह है।

    अक्सर फ्रांस के आसपास पाए जाते उस वक्त के बम
    प्रथम विश्व युद्ध या द्वितीय विश्व युद्ध के बचे हुए बम अक्सर फ्रांस के आसपास पाए जाते हैं। हालांकि, उन्हें ऐसे भीड़-भाड़ वाले स्थान पर मिलना बहुत दुर्लभ है।

    Share:

  • 'आपका दोषारोपण कोई मायने नहीं रखता', भाषा विवाद पर भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने CM पर साधा निशाना

    Fri Mar 7 , 2025
    चेन्नई। तमिलनाडु में नई शिक्षा नीति के तहत तीन भाषाएं पढ़ाने के विवाद में सत्ताधारी डीएमके और भाजपा के बीच जुबानी जंग जारी है। अब तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने दावा किया है कि उनके हस्ताक्षर अभियान को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और राज्य के लोग बड़ी संख्या में उनकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved