बड़ी खबर

‘पार्ट टाइम पॉलिटिक्स, फुल टाइम पर्यटक नेता को आती है नानी की याद’

नई दिल्ली। राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी राहुल के इटली जाने पर लगातार हमलावर है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज किया हैं। उन्होंने कहा, पार्ट टाइम पॉलिटिक्स, फ़ुल टाइम पर्यटन और पाखंड जो नेता करेगा, उसको नानी याद आएगी और जब नानी याद आती है तो वो कहां पहुंच जाते हैं इसका पता सिर्फ उनको ही होता है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि प्रियंका गांधी अपनी नानी से उतना प्यार नहीं करतीं, जितना राहुल गांधी करते हैं। दूसरी तरफ, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा है कि पार्ट टाइम पॉलिटिक्स, फुल टाइम पर्यटन और पाखंड जो नेता करेगा, उसको नानी याद आएगी। इससे पहले उन्होंने कहा था, ‘जितना ये मिलने को भागते हैं, पूरे गांव की नानी कम पड़ जाए। एक बार तो 56 दिनो के लिए भाग गए थे।’

एक तरफ जहां किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं तो वहीं केंद्र सरकार के मंत्री और बीजेपी के नेता भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधने से नहीं चूकते हैं। राहुल के इटली जाने को लेकर भी इस तरह के तंज शुरू हो गए हैं। कल कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि राहुल गांधी अपनी नानी से मिलने गए हैं। क्या यह ग़लत है? व्यक्तिगत दौरे करने का अधिकार सभी को है। भाजपा निम्न स्तर की राजनीति कर रही है। वे राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं क्योंकि वे केवल एक नेता को निशाना बनाना चाहते हैं।

Share:

Next Post

महापौर व अध्यक्ष प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी होगी विधायकों की

Tue Dec 29 , 2020
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के स्थगित होने से निराश विधायकों की समस्या को मुख्यमंंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दूर कर दिया। उन्होंने सोमवार को विधायकों से साढ़े पांच घंटे वन-टू-वन मुलाकात की। इस दौरान उनकी समस्या और मांगों को सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। वहीं, […]