img-fluid

बेंगलुरु से इंदौर आ रहे विमान में यात्री की तबीयत बिगड़ी, बीच रास्ते से हैदराबाद डायवर्ट

October 19, 2026

मेडिकल इमरजेंसी के चलते नजदीकी एयरपोर्ट पर किया लैंड

इंदौर। इंदौर (Indore) के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर आज सुबह बेंगलुरु (Bengaluru) से आ रहे विमान (flight) में सवार एक यात्री (Passenger) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते मेडिकल इमरजेंसी घोषित करते हुए विमान को सबसे नजदीक हैदराबाद एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर उतारा गया। विमान के डायवर्ट होने के कारण इंदौर आ रही है फ्लाइट देरी से इंदौर पहुंचेगी, जिसके कारण इंदौर से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट की प्रभावित होगी।


  • विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6ई-959) बेंगलुरु से सुबह 7.30 बजे रवाना होकर 9.25 बजे इंदौर आती है और यहां से 10 बजे चंडीगढ़ जाती है। आज सुबह यह विमान 738 बजे बेंगलुरु से इंदौर के लिए रवाना हुआ विमान में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। करीब 8.10 बजे बीच रास्ते एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। इस समय विमान तेलंगाना के जहिराबाद के समीप था। यहां से सबसे नजदीक में हैदराबाद एयरपोर्ट होने के कारण पायलट ने विमान को डायवर्ट कर हैदराबाद ले जाने का निर्णय लिया। इसकी जानकारी तुरंत हैदराबाद के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी गई। 8.41 बजे विमान को हैदराबाद में लैंड करवाया गया। डायवर्ट होने के कारण विमान के इंदौर आने में करीब 2 घंटे देरी होने की संभावना है। इसके कारण इंदौर से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट भी लेट होगी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

    इंदौर और पुणे में बिगड़े इंडिगो के विमान, तीन उड़ानें निरस्त

    इंदौर में कल शाम से आज सुबह के बीच इंडिगो एयरलाइंस की दो जाने वाली और एक आने वाली उड़ानें निरस्त रहीं। इसका कारण दो विमानों का खराब होना रहा। एक विमान कल शाम इंदौर में बिगड़ा, जिसके बाद इंदौर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को निरस्त किया गया, वहीं दूसरा विमान कल रात पुणे में बिगड़ा जिसके कारण पुणे से इंदौर आने वाली फ्लाइट निरस्त रही। यही विमान सुबह मुंबई जाता है। विमान के ना आने के कारण जाने वाली उड़ान भी निरस्त रही।
    विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6ई-2389) दोपहर 3.45 बजे हैदराबाद से इंदौर आकर 4.15 बजे मुंबई जाती है। कल यह विमान हैदराबाद से 3.37 बजे इंदौर पहुंचा। लेकिन तभी पायलट को इसमें तकनीकी खराबी के संकेत मिले। इस पर तुरंत विमान की जांच की गई। बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी गड़बड़ी का तुरंत सुधार संभव ना होने के कारण कंपनी ने कुछ समय बाद इंदौर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को निरस्त करने की घोषणा की। दूसरी और इंडिगो एयरलाइंस की ही फ्लाइट पुणे से रात 2.30 बजे इंदौर आती है। इसके बाद विमान रात को यहीं रुकता है और सुबह 7.05 बजे मुंबई जाता है, लेकिन कल रात इंदौर आने से पहले पुणे एयरपोर्ट पर विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते एयरलाइंस ने इस फ्लाइट को भी निरस्त कर दिया। रात को आने वाली उड़ान के निरस्त होने के कारण कंपनी ने सुबह मुंबई जाने वाली फ्लाइट को भी निरस्त घोषित किया। उड़ानों के निरस्त होने के कारण इनमें बुकिंग कर चुके यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कल शाम और आज सुबह इंदौर एयरपोर्ट पर और कल रात पुणे एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा भी किया। एयरलाइन अधिकारियों ने यात्रियों को रिफंड और रीबुकिंग का विकल्प देने के साथ ही अपनी दूसरी उड़ानों में एडजस्ट किया।

    Share:

  • क्या बीपी, शुगर, सिरदर्द जैसी आम बीमारियों की जानकारी छुपाने पर मिलेगा क्लेम? आया अहम फैसला

    Mon Oct 19 , 2026
    नई दिल्ली। आधुनिक जीवनशैली (Modern Lifestyle) और तनाव भरी जिंदगी में बीपी, मधुमेह, जोड़ों का दर्द, सिरदर्द जैसी आम बीमारियों (Common illnesses) को बीमा दावा (Insurance claims) खारिज करने के लिए पहले से मौजूद बीमारी (प्री-एक्जिस्टिंग डिसीज) या ‘रोग छिपाना’ नहीं माना जा सकता। सेंट्रल जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (District Consumer Disputes Redressal Commission) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved