img-fluid

जुलाई में 17 जोड़ी ट्रेनों में 40 अतिरिक्त कोच लगने से यात्रियों को मिलेगी काफी राहत

June 28, 2026


जोधपुर । जुलाई में 17 जोड़ी ट्रेनों में 40 अतिरिक्त कोच लगने से (With the addition of 40 extra Coaches to 17 pairs of Trains in July) यात्रियों को काफी राहत मिलेगी (Passengers will get significant Relief) ।

  • ट्रेनों में लगातार बढ़ती यात्रियों की संख्या और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने जुलाई माह के दौरान यात्रियों को राहत देने के लिए 17 जोड़ी ट्रेनों में कुल 40 अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक अस्थायी रूप से लागू रहेगी। अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाने से एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी में सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी तथा यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि अतिरिक्त कोचों में एसी, शयनयान (स्लीपर) और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। इन डिब्बों के जुड़ने से लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा और प्रतीक्षा सूची का दबाव कम होगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन संख्या 22977/22978 जयपुर–जोधपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट में एक फर्स्ट कम सेकंड एसी तथा एक एसी थ्री टियर कोच जोड़ा जाएगा। 14801/14802 जोधपुर–इंदौर एक्सप्रेस और 12465/12466 इंदौर–भगत की कोठी रणथंभौर सुपरफास्ट में दो-दो स्लीपर तथा तीन-तीन सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे।

    इसी प्रकार 14853/14854, 14863/14864 और 14865/14866 जोधपुर–वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस में प्रत्येक ट्रेन में एक-एक एसी थ्री टियर कोच लगाया जाएगा। 14807/14808 जोधपुर–दादर एक्सप्रेस, 20483/20484 भगत की कोठी–दादर सुपरफास्ट तथा 04827/04828 भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल में एक एसी थ्री टियर और दो-दो स्लीपर कोच बढ़ाए जाएंगे। 20485/20486 जैसलमेर–साबरमती सुपरफास्ट में दो एसी थ्री टियर और एक स्लीपर, जबकि 20491/20492 साबरमती–जैसलमेर सुपरफास्ट में एक एसी थ्री टियर और एक स्लीपर कोच अतिरिक्त लगाए जाएंगे। 22497/22498 श्रीगंगानगर–तिरुच्चिराप्पल्ली हमसफर सुपरफास्ट में एक एसी थ्री टियर तथा 20481/20482 भगत की कोठी–तिरुच्चिराप्पल्ली सुपरफास्ट में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।

    इसके अलावा 12463/12464 दिल्ली सराय रोहिल्ला–जोधपुर राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में एक एसी थ्री टियर, एक स्लीपर और एक सामान्य श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 12495/12496 बीकानेर–कोलकाता प्रताप एक्सप्रेस तथा 22473/22474 बीकानेर–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट में एक-एक एसी थ्री टियर और एक-एक स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा। वहीं 22491/22492 जोधपुर–दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट में एक एसी टू टियर और एक एसी थ्री इकोनॉमी कोच अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि जुलाई माह के दौरान अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था से लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी, यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और यात्रा के दौरान होने वाली भीड़ में भी कमी आएगी।

    Share:

  • सरकार किसानों के हितों और जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन के लिए प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

    Sun Jun 28 , 2026
    जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) ने कहा कि किसानों के हितों और जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन के लिए (To Farmers’ interests and proper management of Water Resources) सरकार प्रतिबद्ध (Government Committed) । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पांचना बांध के हितबद्ध पक्षों के हितों को लेकर मुख्यमंत्री निवास पर उच्च अधिकारियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved