
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में साथ चल रहे हैं। वे यात्रा के पहले दिन से उनके साथ है। पटवारी के अलावा कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी भी राहुल गांधी के साथ यात्रा में कदमताल कर रहे हैं। चौधरी ने कन्याकुमारी से बताया कि भारत जोड़ो यात्रा को देश की जनता का भारी समर्थन मिल रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved