विवादित और बेबाक बयानबाजी (outspoken rhetoric) के चलते कई बार मुश्किलों में फंस चुकी बिंदास एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) 9 जुलाई को रेसलर संग्राम सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों ही इस समय शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पायल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम (Instagram) पर खुद यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है।पायल Payal Rohatgi और संग्राम 9 जुलाई को आगरा में सात फेरे लेने वाले हैं। शादी के लिए पायल तो आगरा भी रवाना हो गई हैं। अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर पायल ने शादी के कार्ड के साथ खुद की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पिंक कलर के सूट में काफी क्यूट लग रही हैं। पायल ने एक डांस वीडियो भी शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, शादी के बाद के डांस की रिहर्सल।
पायल Payal Rohatgi ने संग्राम सिंह की तस्वीरों का भी एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें संग्राम फेमस पॉलीटिकल हस्तियों को शादी का न्यौता देते हुए दिखाई दे रहे हैं। संग्राम सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा, बीजेपी के युवा नेता तेजस्वी सूर्या के अलावा अन्य कई जानी मानी शख्सियतों को अपनी और पायल की शादी का न्यौता देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पायल रोहतगी Payal Rohatgi हाल ही में कंगना के शो लॉकअप में नजर आईं थी। उनके साथ संग्राम सिंह भी मौजूद थे। पायल और संग्राम सिंह लम्बे समय तक लिव इन में रह रहे हैं। दोनों ने साल 2014 में सगाई की थी लेकिन अब दोनों 9 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved