
उज्जैन। रतलाम रेल मंडल के उज्जैन, इंदौर समेत सभी स्टेशनों पर क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू हो गई है। शुरुआत से अब तक 21 लाख रु. से ज्यादा के डिजिटल भुगतान किए जा चुके हैं।
डिवाइस में प्रदर्शित होती है राशि
रेलवे द्वारा तैयार करवाए गए क्यूआर कोड डिवाइस की स्क्रीन पर लागू राशि प्रदर्शित होती है, जिससे यात्री भुगतान के विभिन्न ऑनलाइन मोड और एप्लिकेशन के माध्यम से टिकट की राशि का भुगतान कर सकते हैं। इस नए प्रयास से लेनदेन की प्रक्रिया तेज हो गई है, इंतजार का समय खत्म हो गया है। क्यूआर कोड डिवाइस रतलाम मंडल के सभी यूटीएस काउंटरों पर सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं। डिजिटल माध्यम से भुगतान की इस व्यवस्था से जहां एक ओर नकद भुगतान में कमी आएगी, वहीं खुल्ले पैसों की समस्या भी दूर होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved