img-fluid

Pebble ने भारत में लॉन्‍च की अपनी नई स्‍मार्टवाच, कॉलिंग फीचर के साथ मिलेंगी ये खूबियां

April 22, 2023

नई दिल्ली (New Delhi) । घरेलू कंपनी Pebble ने अपनी नई वॉच Pebble Cosmos Nova को लॉन्च कर दिया है। Pebble Cosmos Nova के साथ 1.96 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा इसमें क्वायर डायल है। Pebble Cosmos Nova की स्क्रीन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 98% है। डिस्प्ले के साथ 320×385 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलेगी और इसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है।

Pebble Cosmos Nova में कॉलिंग फीचर है और इसमें Realtek का चिपसेट है। इसके साथ कर्व्ड एज है और मैटालिक डिजाइन है। Pebble Cosmos Nova में क्विक SMS रिप्लाई भी मिलता है। आप किसी इनकमिंग कॉल को टेक्स्ट मैसेज से रिप्लाई भी कर सकेंगे।


Pebble Cosmos Nova को एंड्रॉयड और iOS दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें AI वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। हेल्थ फीचर्स के तौर पर इसमें SpO2, स्लीप, स्ट्रेस और हार्ट रेट मॉनिटर मिलेगा। Pebble Cosmos Nova में 125 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। वॉच को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है। Pebble Cosmos Nova को जेट ब्लैक, ऑसियन ब्लू, इवोरी गोल्ड और फॉरेस्ट ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा।

Pebble Cosmos Nova की बैटरी को लेकर 5 दिनों का दावा किया गया है, हालांकि ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ महज 3 दिन की ही बैटरी लाइफ मिलेगी। Pebble Cosmos Nova की कीमत 2,299 रुपये रखी गई है और इसे फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की साइट से भी खरीदा जा सकेगा।

Share:

  • Nokia जल्‍द लेकर आ रहा C सीरीज का ये तगड़ा फोन, गीकबेंच पर लिस्टिंग से सामने आए ये फीचर्स

    Sat Apr 22 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi) । HMD Global ने पिछले दिनों में अपने कई नए स्मार्टफोन मार्केट में पेश किए हैं। जिनमें इसकी C सीरीज के भी कई मॉडल शामिल हैं। हाल में कंपनी ने Nokia C12 Plus से पर्दा उठाया था। अब इसी सीरीज का एक और स्मार्टफोन Nokia C300 नाम से चर्चा में आ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved