
मुंबई । कोरोना (Corona) से जंग जीत चुकी भूमि पेंडनेकर (Bhoomi Pendanekar) अब कोरोना वॉरियर (Corona Warrior) बन गई है। भूमि के अलावा टीवी के राम यानी गुरमीत चौधरी ने भी लोगों की मदद की पेशकश की है। बता दें कि भूमि ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों की जानकारी मंगवाई है। उन्होंने लिखा- हम सब कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे हैं। मैंने एक शुरुआत की है जहां मैं हर जरूरी सुविधा की जानकारी दूंगी, जहां मेडिकल सप्लाइज, प्लाज्मा रिक्वेस्ट और डोनर्स की मौजूदगी भी शामिल होगी। यह पहल कोविड से चल रही बड़ी लड़ाई में मेरा एक छोटा सा योगदान है। कृपया धीरज रखें और उम्मीद न छोड़ें। हम सब साथ हैं। मैं अपने फॉलोअर्स से रिक्वेस्ट करती हूं मुझे तभी डायरेक्ट मैसेज करें जब वाकई आपको मदद की जरूरत हो।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved