img-fluid

बाजारों में लोग हो रहे लापरवाह

November 22, 2020

  • न शारीरिक दूरी का कर रहे पालन न मास्क लगा रहे

भोपाल। पुराने शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक है लखेरापुरा, लेकिन यहां प्रवेश करते ही ऐसा नहीं लगता कि कोरोना का कोई खौफ है। न तो शारीरिक दूरी का पालन होता है और न ही आधे से ज्यादा लोग मास्क लगाए होते हैं। यही हाल सराफा व चौक के बाजार के हैं। अन्य बाजारों में भी ऐसी लापरवाही संक्रमण को बढ़ा रही है। ये लापरवाही तब की जा रही है, जब राजधानी में प्रतिदिन रिकॉर्ड 300 से ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार को नवदुनिया टीम जब बाजारों में पहुंची तो हालात बुरे नजर आए।

बाजारों में टूट रहे नियम

  • लखेरापुरा: यहां कपड़े की छोटी-बड़ी डेढ़ हजार से अधिक दुकानें हैं। ऐसे में सुबह से रात तक ग्राहकों की भीड़ रहती है। बावजूद यहां पर सबसे अधिक लापरवाही दिखाई दे रही है। शनिवार दोपहर 3.30 बजे अधिकांश दुकानों पर लोग बिना मास्क के ही खरीदारी कर रहे थे। शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा था। कई दुकानों पर कर्मचारी बिना मास्क के ही थे।
  • सराफा बाजार: यहां 400 से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें हैं। लगभग दुकानदार तो सभी प्रबंध कर रहे हैं, लेकिन ग्राहकों में कोरोना का कोई खौफ नहीं है। दोपहर 3.45 बजे लोग एक-दूसरे से सटकर ही खरीदारी करते हुए दिखाई दिए।
  • चौक: यहां भी पैर रखने की जगह नहीं थी। शाम चार बजे यह स्थिति थी कि लोग एक-दूसरे से सटकर ही खरीदी कर रहे थे। कई महिलाएं बिना मास्क लगाकर ही खरीदारी कर रही थीं। उनके साथ आए बच्चें भी बिना मास्क के थे। यहां से जनकपुरी, जुमेराती औश्र हनुमानगंज की ओर जाने वाली सड़क पर भी यही हाल दिखें।

Share:

  • तुलसी में अनन्त औषधीय गुण: संत तुलसीदास

    Sun Nov 22 , 2020
    श्रीगंगा धाम दरबार में कार्तिक मास की धूम संत नगर। उपनगर के एक वार्ड रोड पर स्थित श्री गंगा धाम उदासीन दरबार में इन दिनों कार्तिक मास की धूम लग रही हे श्रद्धालु प्रात: काल 5 बजे से ही भजन कीर्तन में दुब जाते हे दरबार के महंत संत तुलसीदास ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved