img-fluid

इंदौर में गर्ल्स हॉस्टल की बिल्डिंग में लगी आग, छात्राओं को सुरक्षित निकाला; गैलरी में लगे एडवरटाइजिंग बोर्ड से उठीं लपटें

November 14, 2026

इंदौर। इंदौर (indore) के भंवरकुआं चौराहे पर स्थित विशालाक्षी गर्ल्स हॉस्टल की इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के समय हॉस्टल में बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं। आग हॉस्टल की बाहरी गैलरी में लगे विज्ञापन बोर्ड में लगी, जिसके बाद वहां से तेज लपटें उठने लगीं।

धुआं हॉस्टल के कमरों तक पहुंचा तो छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। आग और धुएं से बचने के लिए छात्राएं कमरों से बाहर निकलकर नीचे की ओर भागीं। आग इमारत के ऊपरी हिस्से में लगी थी, जबकि निचली मंजिलें सुरक्षित थीं। इस वजह से बाहर निकली छात्राओं को नीचे आने में दमघोंटू धुएं का सामना नहीं करना पड़ा।


  • सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल की एक ही गाड़ी की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की प्रारंभिक वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर अग्नि सुरक्षा से जुड़े उपकरण भी नहीं मिले। घटना के बाद हॉस्टल में मौजूद सभी छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना के बाद प्रशासन की टीम शहर के हॉस्टलों और अन्य इमारतों में अग्नि सुरक्षा इंतजामों को लेकर दोबारा जांच अभियान चला सकती है।

    जांच के बाद भी हादसे
    प्रशासन ने शहर की इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अभियान चला रखा है। जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर कई इमारतों को सील भी किया जा चुका है। इसके बावजूद आग लगने जैसी घटनाओं के दौरान अग्नि सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल नहीं हो पाता। ऐसे में आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड पर ही निर्भर रहना पड़ता है। विशालाक्षी गर्ल्स हॉस्टल की घटना ने एक बार फिर इमारतों में अग्नि सुरक्षा इंतजामों की हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved