बीजिंग। पीएम नरेंद्र मोदी देश ही नहीं विदेशों में भी छाए हुए रहते हैं। इसका एक उदाहरण हाल ही में चीन में देखने को मिला, जहां एक सर्वे के मुताबिक चीन के लोग अपनी सरकार से ज्यादा मोदी सरकार के कामों से खुश हैं। चीन के सरकारी प्रोपेगैंडा अखबार ग्लोबल टाइम्स ने दोनों देशों के बीच संबंधों को लेकर एक सर्वे कराया है। इस सर्वे के परिणाम से यह पता चला है कि चीनी लोग अपने नेताओं के ऐक्शन से खुश नहीं हैं। उधर, इस सर्वे में करीब 51 फीसदी चीनी लोगों ने भारत की मोदी सरकार की प्रशंसा की है।
सर्वे में यह बात सामने आई है कि अधिकांश चीनी अपने नेताओं से ज्यादा प्रधानमंत्री मोदी की कार्यप्रणाली से खुश हैं। सर्वेक्षण के मुताबिक, लगभग 50 प्रतिशत चीनी नागरिक बीजिंग के अनुकूल प्रभाव रखते हैं, जबकि 50 प्रतिशत लोगों ने भारत की मोदी सरकार की सराहना की है। लगभग 70 प्रतिशत मानते हैं कि भारत में चीन विरोधी भावना काफी ज्यादा हो गई है। सर्वेक्षण में शामिल 30 प्रतिशत से अधिक लोगों को लगता है कि दोनों देशों के संबंधों में सुधार होगा। नौ प्रतिशत लोगों का मानना है कि भारत-चीन के रिश्तों में सुधार अल्पावधि के लिए होगा, जबकि 25 प्रतिशत के अनुसार, दोनों देशों के संबंध लंबे समय तक मजबूत बने रहेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved