जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

30 अक्टूबर से सावधान रहें ये 5 राशि वाले लोग, मुश्किलें बढ़ाएगा मंगल गोचर

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्‍व है। जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। कुछ राशियों के लिए यह राशि परिवर्तन शुभ साबित होता है और कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष गणना ते अनुसार, मंगल ग्रह (Mars planet) 30 अक्टूबर को मिथुन राशि (Gemini) में प्रवेश करेंगे। मंगल राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मिथुन-
मिथुन राशि वालों के लिए मंगल गोचर अशुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।

मीन-
मीन राशि के जातक मंगल गोचर की अवधि में किसी नए काम की शुरुआत से बचें। इस दौरान आपके सुख-सुविधाओं में कमी हो सकती है। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। कार्यस्थल पर बदलाव संभव है।



मेष-
मंगल के मिथुन राशि में प्रवेश करने से मेष राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस दौरान आप वाद-विवाद से दूर रहें। मंगल गोचर के कारण आपके रिश्तों में तनाव (tension in relationships) बढ़ सकता है।

वृषभ-
वृषभ राशि (Taurus) वालों के लिए मंगल गोचर कष्टकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको लव लाइफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पारिवारिक विवाद की संभावना है।

कर्क-
कर्क राशि वालों के लिए मंगल गोचर की अवधि शुभ नहीं मानी जा रही है। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जिसके कारण आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी सिर्फ सामान्‍य सूचना के उद्देश्‍य से पेश की गई है हम इन पर किसी भी तरह का दावा नहीं करते हैं.

Share:

Next Post

खुद की सीट जीत नहीं पाए, अब विधानसभा चुनाव के लिए कमलनाथ देंगे जवाबदारी

Mon Oct 10 , 2022
12 अक्टूबर को सभी हारे-जीते पार्षदों को पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने भोपाल बुलाया इन्दौर। कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए एक नया प्रयोग करने जा रही है। पिछले नगर निगम चुनाव में पार्षद उम्मीदवारों को एक बड़ी जवाबदारी दी जा रही है। 85 में से 19 वार्ड में कांग्रेस के पार्षद हैं और बाकी […]