img-fluid

जनता का जनादेश आया ईवीएम से बाहर,अब नगर सरकार गठन को लेकर शुरू हुई कवायद

July 22, 2022

  • नगर निगम अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी हुई शुरू, पार्षद मनीष पाठक माने जा रहे दावेदार

कटनी। नगर सरकार के गठन को लेकर बुधवार की मतगणना के बाद जनता का जनादेश ईवीएम से बाहर आ गया है। जनता ने महापौर के पद पर निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी को ताज पहनाया लेकिन अब नगर सरकार के गठन को लेकर कवायद शुरू हो गई है। नगर निगम के 45 वार्डों में 27 वार्डों में भाजपा के पार्षद विजयी घोषित हुए हैं जबकि कांग्रेस के पास 15 और तीन निर्दलीय उम्मीदवारों पर जनता ने विश्वास जताया है। अब ऐसे में नगर सरकार के गठन में भाजपा के पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। नगर निगम अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों के नाम भी सामने आने लगे हैं। पार्षद पद पर मनीष पाठक तीसरी बार विजयी हुए हैं और पूर्व मंत्री व विजयराघवगढ विधायक संजय सतेंद्र पाठक के परिवार से जुड़े होने के कारण उन्हें नगर निगम अध्यक्ष का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि दूसरी ओर पूर्व नगर निगम अध्यक्ष रहे वरिष्ठ पार्षद संतोष शुक्ला भी विजयी घोषित हुए हैं और वे भी विधायक श्री पाठक के नजदीकी हैं। ऐसे में अब पार्टी पदाधिकारियों की मंशा अनुसार आगे की रणनीति भाजपा तय कर सकती हैं।


Share:

  • हर साल एक पौधा जरुर लगाएं

    Fri Jul 22 , 2022
    नागदा। आजादी के अमृत महोत्सव पर ग्राम बुरानाबाद स्थित जवाहर नवोदय स्कूल में दो दिनी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इन दो दिनों में विभिन्न प्रजातियों के सैंकड़ों पौधे लगाएं गए। पहले दिन के कार्यक्रम में अतिथि असंगठित कामगार बोर्ड के अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत थे। विशिष्ट अतिथि महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष भरत बैराग थे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved