गोरखपुर। एक बार फिर गांधी परिवार (Gandhi family) मुश्किलों में घिर गया है। रायबरेली में अब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत पूरे गांधी परिवार के खिलाफ याचिका दायर की गई है। कोर्ट ने इसे लेकर कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। सरकारी अभिलेखों में हेरफेरी करने वालों के सहयोग का आरोप है।
इस बार आरोप है सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी और कूटरचित कागजात तैयार करने का। पांजा फाउंडेशन ने बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की। अर्जी में सांसद राहुल गांधी, पूर्व सांसद सोनिया गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, सांसद केएल शर्मा समेत कुल 45 लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र शरण गांधी और उपाध्यक्ष लाखन सिंह ने मामले में FIR दर्ज करने की मांग की है।
कोर्ट और पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए, बुधवार को विशेष न्यायाधीश डा. विवेक कुमार ने कोतवाली पुलिस से मामले की आख्या (रिपोर्ट) तलब की है। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी अभी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट आने के बाद जवाब दिया जाएगा।
अब आगे क्या होगा?
अब पुलिस की रिपोर्ट और जांच के आधार पर कोर्ट यह तय करेगी कि गांधी परिवार और अन्य आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए या नहीं। यह मामला सरकारी कागजातों में हेराफेरी और शिक्षा संस्थाओं की मान्यता से जुड़ा विवाद बन गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved