img-fluid

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दिया जवाब, E20 विवाद पर भी बोले

August 08, 2026

नई दिल्ली। कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में लगातार दो महीनों में कटौती के बाद अब पेट्रोल-डीजल के दाम घटने को लेकर लोगों की नजर सरकार पर है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी (Union Petroleum Minister Hardeep Puri) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol and diesel) की कीमतों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत में पिछले चार वर्षों के दौरान ईंधन की कीमतों में अपेक्षाकृत बहुत कम बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती ने पेट्रोल-डीजल के दाम को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाई है।

भारत में 4%, पड़ोसी देशों में 40% तक बढ़े दाम
एक कार्यक्रम में पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि बीते चार वर्षों में भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी हद तक स्थिर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि ओवरऑल तुलना करने पर भारत में कीमतों में बढ़ोतरी बेहद सीमित रही है। हरदीप पुरी के मुताबिक, फ्रांस और जर्मनी में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में करीब 24% की बढ़ोतरी हुई, जबकि पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों में यह वृद्धि 40% तक पहुंची। इसके मुकाबले भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम में करीब 4% की बढ़ोतरी हुई है।

एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया अहम वजह
पेट्रोलियम मंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती को कीमतों पर नियंत्रण का प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा कि नवंबर 2021, अप्रैल 2024 और मार्च 2026 में केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। उनके मुताबिक, इन कदमों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपेक्षाकृत नियंत्रित रखने में मदद मिली।


  • E20 विवाद पर भी हरदीप पुरी का जवाब
    पेट्रोल में 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग (E20) को लेकर चल रहे विवाद पर भी हरदीप पुरी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर इस मुद्दे को विवाद का रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि देश में रोजाना करीब 6 से 7 करोड़ लोग पेट्रोल पंपों पर ईंधन भरवाते हैं। पेट्रोलियम मंत्री के मुताबिक, 1.07 लाख पेट्रोल पंपों की जांच के दौरान केवल चार जगहों पर ईंधन में मिलावट पाई गई। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियां रोजाना 2,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर जांच कर रही हैं। हरदीप पुरी ने ईंधन में मिलावट की तुलना खाद्य पदार्थों में मिलावट और हवा में प्रदूषण जैसे मामलों से करते हुए कहा कि पूरी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।

    बायोफ्यूल ब्लेंडिंग पर सरकार का जोर
    पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि भारत में बायोफ्यूल ब्लेंडिंग का कार्यक्रम बेहतर तरीके से आगे बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम करने के साथ-साथ वैकल्पिक ईंधन के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।

    हालांकि, पेट्रोल-डीजल की कीमतें कब कम होंगी, इस पर मंत्री ने किसी निश्चित तारीख या कटौती की घोषणा नहीं की। उनका जोर इस बात पर रहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की तुलना में भारत में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को काफी हद तक सीमित रखा गया है।

    Share:

  • बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में तीसरी गिरफ्तारी, SIT ने JP कंपनी के कर्मचारी मनोज कुमार को पकड़ा

    Sat Aug 8 , 2026
    देहरादून। बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) में दान और चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी के मामले में जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। विशेष जांच दल (SIT) ने मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हिमाचल प्रदेश निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। वह लामबगड़ में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved