उज्जैन। शहर के कृष्ण मंदिरों में फाग महोत्सव शुरू हो गया है। कल गोवर्धन नाथ जी के मंदिर में फूल और गुलाल से भक्त जनों ने होली खेली और भजन भी गाए। कार्तिक चौक स्थित गोवर्धननाथजी की हवेली में कल भगवान कृष्ण का मोहिनी रूप सजाया गया था और भक्त गणों ने कल शाम को भगवान के भजन गाए और नृत्य भी किया।
रात्रि 10 बजे तक मंदिर में भक्तों की खूब भीड़ लगी रही। होली में अभी 2 दिन और बाकी है, इसके पहले ही शहर के कृष्ण मंदिर मदन मोहन की हवेली, श्रीनाथजी की हवेली और गोवर्धननाथजी की हवेली में वैष्णव संप्रदाय के भक्तगण बड़ी संख्या में दर्शन करने आ रहे हैं और होली महोत्सव भी शुरू हो गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved