img-fluid

फूल सिंह बरैया के बयान से कांग्रेस की असली सोच उजागर

January 17, 2026

जबलपुर। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के हालिया बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे ने इस बयान को महिलाओं और एससी-एसटी समाज के प्रति कांग्रेस की बीमार, विकृत और आपराधिक सोच का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि यह कोई क्षणिक भूल नहीं, बल्कि कांग्रेस की जड़ में मौजूद असंवेदनशील मानसिकता को उजागर करता है।



  • भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि महिला कोई वस्तु नहीं, कोई प्रदर्शन की चीज नहीं, बल्कि सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की प्रतीक है। कांग्रेस विधायक द्वारा दिए गए शब्द न केवल लोकतंत्र में अस्वीकार्य हैं, बल्कि दंडनीय भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एससी-एसटी समाज की महिलाओं के साथ होने वाले जघन्य अपराधों को इस तरह के शब्दों से महिमामंडित करना संविधान, कानून और मानवता—तीनों का अपमान है। उन्होंने कहा कि अब यह मामला किसी एक विधायक के बयान तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि कांग्रेस की पूरी सोच और संस्कृति पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से सीधा सवाल करते हुए कहा कि क्या फूल सिंह बरैया की यही मानसिकता कांग्रेस की शीर्ष महिला नेत्रियों सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की भी सोच है? यदि नहीं, तो फिर इस घिनौने और आपत्तिजनक बयान पर उनकी चुप्पी क्यों है?
    भाजपा ने यह भी सवाल उठाया कि कांग्रेस संगठन में काम करने वाली प्रत्येक महिला, विशेष रूप से एससी-एसटी समाज की महिलाएं, क्या अपनी ही पार्टी के नेताओं के बीच सुरक्षित हैं? यह बयान न केवल महिला विरोधी है, बल्कि दलित विरोधी, संविधान विरोधी और मानवता विरोधी सोच का प्रतिबिंब है। अश्वनी परांजपे ने स्पष्ट कहा कि जब तक कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया से सार्वजनिक माफी नहीं मंगवाई जाती, उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं होती और पार्टी से निष्कासन नहीं किया जाता, तब तक कांग्रेस को महिला सम्मान और सामाजिक न्याय की बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। आज राहुल गांधी मध्यप्रदेश में हैं, ऐसे में देश जानना चाहता है कि क्या यही कांग्रेस की असली सोच है? भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और वरिष्ठ नेता उमंग सिंघार से भी स्पष्ट जवाब देने की मांग की है कि क्या वे इस बयान का समर्थन करते हैं या निष्कासन की कार्रवाई करेंगे।

    Share:

  • आमदनी बढ़ाने कंपाउंडिंग, लीज नवीनीकरण, नल कनेक्शन वैध करने चलाओ अभियान: निगमायुक्त

    Sat Jan 17 , 2026
    निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा कर दिए निर्देश जबलपुर। शहर विकास और संस्थागत सुधार की दिशा में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने स्पष्ट रूप से अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नागरिक सुविधाओं में विस्तार और निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत करना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने राजस्व वसूली अभियान की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved