img-fluid

छाया के लिए लगाया, जान पर बन आया, ताबड़तोड़ हटाया

May 09, 2025

इन्दौर। नगर निगम द्वारा बीते दिनों शहर के कई चौराहों पर छांव के लिए शेड लगाए गए थे। अब उनकी खतरनाक स्थिति के चलते हटाने का काम शुरू किया गया है। निगम द्वारा इंडस्ट्री हाउस और पलासिया चौराहे पर लगाए गए शेड तमाम मशक्कत के बाद हटाए गए। पिछले साल नगर निगम ने चौराहों पर गर्मी से बचने के लिए वाहन चालकों के लिए ग्रीन नेट लगाई थी, लेकिन तेज हवा, आंधी के कारण ग्रीन नेट उड़ गई थी, इसके बाद कुछ कंपनियों और सामाजिक संस्थाओं की मदद से चौराहों पर शेड लगवाने का काम शुरू किया था।


इसमें बड़े-बड़े विज्ञापन लगाए जाने को लेकर शिकायतें की तो फिर संबंधितों को नए निर्देश देकर होर्डिंग, बैनर छोटे लगाए गए, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। पिछले दिनों चली तेज हवा आंधी के कारण कई स्थानों पर छांव के लिए लगाए गए शेड जान पर बन आए तो नगर निगम उन्हें ताबड़तोड़ हटाने की कार्रवाई शुरू करवा दी। कल भी निगम की टीम ने पलासिया और इंडस्ट्री हाउस पर लगे शेड हटाने की कार्रवाई की और कई घंटे तक निगम की टीम शेड हटाने में जुटी रही। इस दौरान ट्रैफिक जाम भी हुआ।

Share:

  • LoC पर लगातार फायरिंग कर रही पाकिस्तानी सेना, 18 मौतों के बाद पसरा सन्नाटा; दहशत में लोग

    Fri May 9 , 2025
    श्रीनगर। भारतीय बलों ने जब 6-7 मई की रात को जब आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया तो उसके बाद पाकिस्तानी सेना ने LoC पर फायरिंग शुरू कर दी। 788 किलोमीटर लंबी LoC पर ज्यादातर जगहों पर पाकिस्तान ने आर्टिलरी फायरिंग की। इसमें पुंछ, तंगधार समेत LoC से सटे दूसरे गांवों में 18 नागरिकों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved