
कजाकिस्तान। डिस्काउंट को लेकर पूछने पर कजाकिस्तान में एक प्लम्बर ने महिला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। महिला को बचाने आए उसकी मां और पड़ोसी पर भी उस युवक ने चाकू से वार किए जिसमें वो दोनों भी बुरी तरह घायल हो गए। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि उसका नाम गुप्त रखा गया है। जिस महिला पर प्लम्बर ने हमला कर हत्या की उसकी उम्र 32 साल है। प्लम्बर को ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए बुलाया गया था। डिसकाउंट को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि प्लम्बर ने अपनी जेब से चाकू निकाला महिला पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के गर्दन पर कई बार चाकू से वार किए, जिससे उसकी मृत्यु हुई। पैसों की छूट को लेकर झगड़ा बढ़ गया था जिसके बाद उसने ये कदम उठाया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved