
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शनिवार को) नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में Brazil के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva के साथ अहम बातचीत की। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इन चर्चाओं का मकसद बिजनेस, एनर्जी, डिफेंस, एग्रीकल्चर, क्लाइमेट चेंज, टेक्नोलॉजी, AI, क्रिटिकल मिनरल्स, सेमीकंडक्टर और ग्लोबल साउथ के सहयोग समेत भारत-ब्राजील की स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और ज्यादा मजबूत करना रहा। जानें भारत-ब्राजील की द्विपक्षीय वार्ता में क्या-क्या बातें हुईं।
इस खास बातचीत में PM Modi दोनों नेताओं ने बहुध्रुवीय और समावेशी विश्व व्यवस्था के दृष्टिकोण को समर्थन जताया। इसके साथ ही, संयुक्त राष्ट्र खासकर सुरक्षा परिषद में तुरंत सुधार का आह्वान किया। इसके साथ ही, आतंक के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देने के लिए भारत और ब्राजील ने अपनी प्रतिबद्धता जताई।
इस मीटिंग में क्रिटिकल मिनरल्स, डिजिटल कोऑपरेशन, हेल्थ, जनसंचार और MSME जैसे अहम क्षेत्रों में कुल 10 समझौतों को आखिरी रूप दिया गया। इस मौके पर PM मोदी ने कहा कि ब्राजील, साउथ अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों ने अगले 5 साल में अपने द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर के पार ले जाने का टारगेट रखा है, जिसको प्रधानमंत्री मोदी ने आपसी विश्वास का प्रतीक बताया।
भारत और ब्राजील, ब्राजील में ‘डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर’ के लिए Centre of Excellence स्थापित करने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने बताया कि क्रिटिकल मिनरल्स पर हुई डील सप्लाई चेन को मजबूत करेगी। उन्होंने डिफेंस सेक्टर में बढ़ती साझेदारी को भी सामरिक तालमेल का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर जोर देते हुए कहा कि जब भारत और ब्राजील एक साथ काम मिलकर करते हैं, तो Global South की आवाज और ज्यादा मजबूत होती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved