
नई दिल्ली. पीएम मोदी (PM Modi) ने बुधवार ( 7 अक्टूबर 2026) को अपने सार्वजनिक जीवन और लगातार सत्ता में रहने के 25 साल पूरे (completes 25 years) कर लिए हैं. इस दौरान वह देश को वर्चुअली संबोधित (Addressed virtually) करेंगे. वहीं, भाजपा (BJP) की गुजरात यूनिट भी आज इस मौके पर सभी जिलों और मेट्रो सिटीज में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का आयोजन कर रही है. पीएम मोदी ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे और ‘विकसित भारत 2047 बनाने का सामूहिक संकल्प दिलाएंगे.
पीएम मोदी के संबोधन को गुजरात में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के शुरुआती जगहों में लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. बता दें कि पीएम मोदी ने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और बाद में देश के प्रधानमंत्री के तौर पर सेवा की है. उनके संबोधन से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी जनसभा को संबोधित करेंगे.
नेता जलाएंगे ‘सेवा ज्योति’
पीएम मोदी के संबोधन के बाद गुजरात के लोकल लीडर्स ‘सेवा ज्योति’ जलाएंगे, जिसके बाद हर जिले और मेट्रोपॉलिटन इलाके में तय जगहों से ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ शुरू होगी. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद में रिवरफ्रंट हाउस के पास पूज्य प्रमुख स्वामी मार्ग-रिवरफ्रंट रोड पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं, राज्य के भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा साबरकांठा जिले में न्यू सिविल हॉस्पिटल रोड पर स्थित आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे. गुजरात केउपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी गांधीनगर जिले के रूपाल गांव में श्री वरदायिनी माताजी मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.
‘सेवा संकल्प यात्रा’ का समापन
गुजरात के वडनगर और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज 17 सितंबर 2026 को देशभर में शुरू हुई ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का समापन भी होगा. ये दोनों जगहें पीएम मोदी के जन्मस्थान और उनके राजनीतिक करियर से जुड़ी हैं. वडनगर में समापन कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक हाटकेश्वर महादेव मंदिर में जल चढ़ाया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पटेल, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे कई नेता शामिल होंगे.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved