
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध के बीच ईरान को ईद की मुबारकबाद दी है। पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर मसूद पेज़ेश्कियन से फोन पर बात की है। इस दौरान उन्होंने ईद और नवरोज की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हमने उम्मीद जताई कि यह त्योहारों का मौसम पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लेकर आएगा।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने ईरान में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा पैदा करते हैं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करते हैं।
पीएम मोदी ने नेविगेशन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और यह सुनिश्चित करने के महत्व को दोहराया कि शिपिंग मार्ग खुले और सुरक्षित रहें। ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए ईरान के निरंतर समर्थन की सराहना की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved