बड़ी खबर

पीएम मोदी जब गुजरात के सीएम थे तब से उनकी शिंजो आबे से खास दोस्‍ती थी


नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे (When was the CM of Gujarat) तब से उनकी पूर्व जापानी प्रधानमंत्री (Former Japanese Prime Minister) शिंजो आबे (Shinzo Abe) से खास दोस्ती थी (Had a Special Friendship) । भारत सरकार ने शिंजो आबे को साल 2021 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। आपको बता दें कि पद्म विभूषण सम्मान देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।नारा शहर में शुक्रवार सुबह जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई।


एक स्थानीय मीडिया आउटलेट एनएचके के मुताबिक वहां उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों ने दो बार गोलियां चलने की आवाज सुनी थी। इस घटना से जितना दुख जापान को हो रहा होगा उससे कम भारत को नहीं है। इसके पीछे शिंजो आबे का भारत के प्रति प्यार था। शिंजो आबे ही वो जापानी शख्स हैं, जिन्होंने भारत जापान के संबंधों को इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। शिंजो आबे की पीएम मोदी के साथ दोस्ती के बारे में पूरी दुनिया को पता है। जहां शिंजो आबे पीएम मोदी को अपना दोस्त बताते थे वहीं पीएम मोदी भी एक कदम आगे बढ़कर शिंजो आबे का सम्मान करते थे।

शिंजो आबे और नरेंद्र मोदी की दोस्ती तब से है जब नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बने थे। साल 2007 में शिंजो आबे की पहली बार नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई तब वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इसके बाद इन दोनों नेताओं की मुलाकात साल 2012 में हुई। 26 जनवरी 2014 को जब शिंजो आबे बतौर विशेष अतिथि गणतंत्र दिवस को आए थे लेकिन प्रोटोकॉल के तहत वो पीएम मोदी से मुलाकात नहीं कर सके इसके बाद पीएम मोदी शिंजो आबे से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे।

जापान में शिंजो आबे के परिवार का काफी मान-सम्मान है ऐसा नहीं कि वो पीएम बनने के बाद इसके हकदार बने। शिंजो आबे एक राजनयिक परिवार से संबंध रखते हैं। 21 सितंबर 1954 में शिंजो आबे का जन्म जापान की राजधानी टोक्यो में हुआ था। शिंजो आबे अपने खानदान की तीसरी पीढ़ी हैं जो राजनीति में हैं उनके पिता शिंटारा आबे के अलावा उनके दादा कॉन आबे भी जापान के वरिष्ठ राजनेता रह चुके हैं। आबे के पर दादा यानि उनके दादा के पिता योशिमा ओशिमा इंपीरियल जापान की सेना में बतौर जनरल तैनात थे। वहीं शिंजो आबे की मां योको किशी 1957 से 1960 तक जापान के पूर्व प्रधानमंत्री नोबू किशी की बेटी हैं।

साल 2006 से 2007 और 2012 से 2020 तक जापान के प्रधानमंत्री पद पर बने रहे। वो जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले शख्स थे। साल 2020 में खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। शिंजो आबे भारतयी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। पीएम मोदी कई मौकों पर उन्हें अपना दोस्त भी कह चुके हैं। अपनी भारत यात्रा के दौरान आबे ने पीएम मोदी से मुलाकात की और नई दिल्ली में शिखर वार्ता की जिसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की यात्रा की। दोनों नेताओं ने गंगा आरती भी की थी।

Share:

Next Post

आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन की मां विजयम्मा ने वाईएसआर कांग्रेस छोड़ी

Fri Jul 8 , 2022
गुंटूर । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री (Andhra Pradesh CM) वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी की मां (Y.S. Jagan Mohan Reddi’s Mother) और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की मानद अध्यक्ष (Honorary President of YSR Congress Party) वाई.एस.विजयम्मा (Y.S.Vijayamma) ने शुक्रवार को वाईएसआर कांग्रेस छोड़ दी (Quits YSR Congress) । उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी वाईएस शर्मिला के साथ […]