
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर के साइंस कॉलेज पहुंच गए हैं. उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सीएम भूपेश बघेल सहित तमाम बड़े नेता मौजूद हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आए हैं. केंद्र से हमेशा हमारी अपेक्षा रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा राशि हमारे राज्य को मिले.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved