
बैरकपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट पर जमकर निशाना साधा. ममता सरकार पर हमला बोलते पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रख दिया है. टीएमसी के नेता कहते हैं कि हिंदुओं को नदी में बहा देंगे.
प्रधानमंत्री ने कहा कि टीएमसी के राज में पश्चिम बंगाल में बम बनाने की होम इंडस्ट्री चल रही है. टीएमसी के सरक्षण में घुसपैठिये फल फूल रहे हैं. बंगाल में ममता सरकार राम का नाम नहीं लेने देती. बंगाल में ये सरकार रामनवमी मनाने नहीं देती. इस बार यहां की तस्वीर बता रही है कि बंगाल में इस बार एक अलग माहौल है. कुछ अलग होने जा रहा है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved