img-fluid

PM मोदी को लग गई थी कांग्रेस की साजिश की भनक… लोकसभा में इसीलिए नहीं लिया हिस्सा

February 06, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने हाल ही में लोकसभा (Lok Sabha) में राष्ट्रपति के अभिभाषण (President’s Address) पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा नहीं लिया। सूत्रों के अनुसार, इसके पीछे बड़ी वजह सत्ता पक्ष को मिली सूचना थी कि विपक्षी दल कांग्रेस प्रधानमंत्री पर शारीरिक हमला कर सकता है। इस कारण संसद परिसर में मौजूद होने के बावजूद पीएम मोदी ने सदन में बोलने से परहेज किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सत्ता पक्ष की महिला सांसदों को सुरक्षा कवर के तौर पर तैनात किया गया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।


  • ओम बिरला ने क्या कहा
    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि बुधवार को कांग्रेस के कई नेता सदन में उनके आसन के पास आकर किसी अप्रत्याशित घटना को अंजाम देना चाहते थे। उन्होंने कहा, “विपक्ष के कुछ सदस्य अध्यक्ष के कार्यालय में आए और जो व्यवहार किया, वह लोकसभा के इतिहास में कभी नहीं देखा गया। यह दृश्य एक ‘काले धब्बे’ की तरह था।”

    बिरला ने जोर देकर कहा कि संसदीय प्रणाली में अध्यक्ष का गरिमामयी स्थान संविधान में निर्धारित है और राजनीतिक मतभेदों को कभी अध्यक्ष के कार्यालय तक नहीं लाया गया। उन्होंने विपक्षी सांसदों से नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि बैनर, पोस्टर या पैम्पलेट लेकर सदन में आएंगे तो कार्यवाही नहीं चलेगी।

    धन्यवाद प्रस्ताव पारित, पीएम का जवाब नहीं
    प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने की संभावना थी, लेकिन बुधवार को मिली चेतावनी के बाद गुरुवार को लोकसभा ने यह प्रस्ताव पीएम के जवाब के बिना ही पारित कर दिया। इस घटनाक्रम ने संसद परिसर में सुरक्षा और राजनीतिक तनाव पर नई बहस को जन्म दिया है।

    Share:

  • एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स का नाम, दुनिया का सबसे अमीर आदमी, लेकिन मदद के नाम पर कंजूसी’

    Fri Feb 6 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिका के बदनाम फाइनेंसर जेफ्री एपस्टीन (Financier Jeffrey Epstein) से जुड़ी फाइलों में लगातार बड़े और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इन दस्तावेजों में अब माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के सह-संस्थापक और कभी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे बिल गेट्स का नाम भी सामने आया है। एपस्टीन द्वारा लिखे गए एक ईमेल में गेट्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved