देश

PM मोदी दुनिया के पहले नेता जिनकी 6 साल से लोकप्रियता बरकरार : जावडेकर

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी दूर²ष्टि वाले नेता हैं। देश के विकास के लिए उनका एक निश्चित विजन है और उसके लिए वो कार्यक्रम बनाकर उसे सफल करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कई एजेंसियों के सर्वे के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के पहले ऐसे नेता हैं जिनकी पिछले छह साल से लोकप्रियता बरकरार है या लगातार बढ़ रही है।

केंद्रीय मंत्री जावडेकर ने शनिवार को यहां बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, अमेरिका की प्रख्यात सर्वे करने वाली संस्था है मॉनिर्ंग कंसल्ट, उसने 13 प्रमुख लोकतांत्रिक देश के नेताओं के बारे में जनता को क्या लगता है, इसका आंकलन किया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग सबसे ज्यादा 55 फीसदी आयी है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि पिछले छह साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के पहले ऐसे नेता हैं जिनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। देश की जनता का उन पर अपार भरोसा है। रेटिंग प्रधानमंत्री मोदी की देश में लोकप्रियता दिखाता है। कोरोना काल में देश में जो काम हुआ वह दुनिया के लिए उदाहरण बन गया। इस दौरान कोरोना योद्धा नामक नया टर्म सामने आया।

Share:

Next Post

बिहार : इंडियन साइंस कांग्रेस के इतिहास में पहली बार कोविड-19 के कारण नहीं होगा अधिवेशन

Sat Jan 2 , 2021
आरा । भारतीय विज्ञान संघ के इतिहास में पहली बार 3 से 7 जनवरी तक आयोजित होने वाले इंडियन साइंस कांग्रेस का अधिवेशन सिंबियोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी पुणे में नहीं होगा।वर्ष 2021 के प्रस्तावित इंडियन साइंस कांग्रेस के अधिवेशन की मेजबानी सिंबियोसिस इंटरनेशन यूनिवर्सिटी पुणे को ही करना था। भारत सरकार के इस कार्यक्रम को कोविड-19 […]