img-fluid

PM मोदी ने बताया 22 सितंबर से ही क्यों लागू होंगे GST में नए सुधार

September 04, 2025

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) ने जीएसटी (GST) में हुए सुधारों के फायदे गिनाए। साथ ही कांग्रेस पर हमला भी बोला है। वे शिक्षक दिवस से एक दिन पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के विजेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समय पर बदलाव के बिना, हम आज की वैश्विक परिस्थितियों में अपने देश को उसका उचित स्थान नहीं दिला सकते।

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने इस बार 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगली पीढ़ी के सुधार जरूरी हैं। मैंने देशवासियों से यह भी वादा किया था कि इस दिवाली और छठ पूजा से पहले खुशियों का डबल धमाका होगा। इस दौरान पीएम मोदी ने इन सुधारों को 22 सितंबर से लागू होने की वजह भी बताई।


पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि 22 सितंबर को यानी नवरात्रि के पहले दिन, अगली पीढ़ी का सुधार लागू होगा क्योंकि ये सभी चीजें निश्चित रूप से ‘मातृशक्ति’ से जुड़ी हैं। आगे उन्होंने कहा कि आठ साल पहले जब GST लागू हुआ था, तो कई दशकों का सपना साकार हुआ था। यह चर्चा मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद शुरू नहीं हुई। ये चर्चाएं पहले भी होती थीं लेकिन कभी कोई काम नहीं हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि GST आजाद भारत के सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में से एक था। दरअसल, ये सुधार देश के लिए समर्थन और विकास की डबल खुराक हैं। एक तरफ़ देश के आम लोगों का पैसा बचेगा, तो दूसरी तरफ़ देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

Share:

  • दिग्गज फैशन डिजाइनर और फाउंडर जियोर्जियो अरमानी का निधन

    Thu Sep 4 , 2025
    नई दिल्ली। इटली के दिग्गज फैशन डिजाइनर और अरबपति अरमानी ब्रांड के मालिक जियोर्जियो अरमानी (Giorgio Armani) का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें इतालवी फैशन शैली का आदर्श माना जाता है। उन्होंने आधुनिक दौर के पुरुषों और महिलाओं के सूट की पुनर्कल्पना की थी। अरमानी, जो एक फैशन कंपनी के रूप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved