img-fluid

PM मोदी फ्रांस की बैस्टिल डे परेड में लेंगे हिस्सा, मार्च करती दिखाई देगी भारतीय सैनिकों की टुकड़ी

July 06, 2023

नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस आमंत्रित किया है। पीएम मोदी को फ्रांस में होने वाली बैस्टिल डे परेड के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों की बात की है। समाचार एजेंसी रॉयटर के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी ने 14 जुलाई को बैस्टिल दिवस के दौरान फ्रांस की पारंपरिक सैन्य परेड में सम्मानित अतिथि बनने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को यह बात कही।

फ्रांस की बैस्टिल डे परेड में दिखेगी भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी
खास बात यह है कि फ्रांस में बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में पीएम मोदी तो शामिल होंगे ही। साथ ही परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की 269 सदस्यीय तीनों सेना के अंगों की टुकड़ी अपने फ्रांसीसी समकक्षों के साथ मार्च करते हुए दिखाई देगी।


भारत और फ्रांस के बीच और प्रगाढ़ होगी रणनीतिक साझेदारी: मैक्रों
राष्ट्रपति मैक्रों ने बयान में कहा, ‘भारतीय सशस्त्र बलों का एक दल फ्रांसीसी बलों के साथ परेड में भाग लेगा।’ पीएम मोदी की यात्रा को फ्रांस और भारत के बीच ‘रणनीतिक साझेदारी’ की 25 वीं वर्षगांठ के साथ जोड़ा जाएगा। राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि, “यह ऐतिहासिक यात्रा हमारे समय की बड़ी चुनौतियों, जैसे जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता की हानि और सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की संयुक्त पहल को भी आगे बढ़ाएगी।’

इसलिए बेहद खास है पीएम मोदीकी यह फ्रांस यात्रा
पीएम मोदी के फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के आमं​त्रण पर 14 जुलाई को फ्रांस के नेशनल डे की बैस्टिल डे परेड में खासतौर पर हिस्सा लेंगे। यह यात्रा बेहद खास रहेगी। क्योंकि मैक्रों के मौजूदा कार्यकाल में किसी विदेशी नेता के साथ यह पहली बैस्टिल डे यात्रा होगी। पीएम मोदी की इस यात्रा का उद्देश्य रणनीतिक संवाद जारी रखना है।

Share:

  • 5 साल की सजा और 1 लाख तक जुर्माना या दोनों हो सकते हैं चाइना डोर पर पाबंदी के उल्लंघन पर पंजाब में

    Thu Jul 6 , 2023
    चंडीगढ़ । पंजाब में (In Punjab) चाइना डोर पर पाबंदी के उल्लंघन पर (For Violation of Ban on China dor) 5 साल तक की सजा (Imprisonment of 5 Years) और एक लाख रुपए तक जुर्माना या दोनों (And Fine up to 1 Lakh or Both) हो सकते हैं (Can be) । चाइना डोर से बढ़ती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved