img-fluid

PM मोदी स्टेडियम में देखेंगे वर्ल्डकप का फाइनल मैच, ऑस्ट्रेलियाई पीएम भी हो सकते हैं शामिल

November 17, 2023

नई दिल्ली: 19 नवंबर को अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC वर्ल्ड कप का फाइनल महा मुकाबला होने जा रहा है. वर्ल्ड कप के इस फाइनल मैच को देखने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे. सूत्रों ने कन्फर्म किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को अहमदाबाद जाएंगे, जहां वह नरेंद्र मोदी स्टेडिमय में बैठकर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला देखेंगे. सूत्रों ने यह भी बताया है कि इस फाइनल मुकाबले को देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी आ सकते हैं. हालांकि, अब तक ऑस्ट्रेलियाई पीएम को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मुकाबला देखने के लिए भारत सरकार की ओर से ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को न्योता भेजा गया है. इतना ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम को भी न्योता गया है और माना जा रहा है कि ये दोनों मैच देखने अहमदाबाद आएंगे. साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस दौरान स्टेडियम में मौजूद रहेंगे. फिलहाल, ऑस्ट्रेलियाई पीएम के आने को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.


  • वायुसेना दिखाएगी आसमान में करतब
    बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल की 2 टीमें तय हो गई हैं. 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम के अलावा, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और कपिल देव भी मैच देखने आ सकते हैं. वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को यादगार और खास बनाने के लिए एयर शो का भी इंतजाम किया गया है.

    मैच शुरू होने से ठीक पहले भारतीय वायुसेना अहमदाबाद के आसमान में लड़ाकू विमानों से करतब दिखाएगी और क्रिकेट फैन्स का मनोरंजन करेगी. गौरतलब है कि टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में अजेय रही है और अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है. लगातार 10 मैच जीतकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंची है. वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने भी अंतिम 8 मैच लागातार जीतकर फाइनल में जगह बनाई है.

    भारतीय टीम का विश्व कप फाइनल में पहुंचने तक का सफर: मजबूत बल्लेबाजी इकाई और दमदार गेंदबाजी आक्रमण के साथ भारत ने लगातार 10 मैच जीतकर 12 साल के बाद विश्व कप फाइनल में पहुंचा है. इस विश्व कप फाइनल तक भारत की अजेय यात्रा इस प्रकार रही.

    • पहला मैच : भारत ने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया.
    • दूसरा मैच : भारत ने दिल्ली में अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया.
    • तीसरा मैच : भारत ने अहमदाबाद में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया
    • चौथा मैच : भारत ने पुणे में बांग्लादेश को सात विकेट से हराया.
    • पांचवां मैच : भारत ने धर्मशाला में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया
    • छठा मैच : भारत ने लखनऊ में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया.
    • सातवां मैच : भारत ने मुंबई में श्रीलंका को 302 रनों से हराया.
    • आठवां मैच : भारत ने कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों से हराया.
    • नौवां मैच : भारत ने बेंगलुरु में नीदरलैंड को 160 रन से हराया.
    • सेमीफाइनल :भारत ने मुंबई में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया.

    Share:

  • इंदौर: मालिनी पुत्र एकलव्य सिंह और सिंधी कांग्रेस नेताओं में विवाद

    Fri Nov 17 , 2023
    इंदौर। आज दोपहर मतदान (Vote) के दौरान विधायक मालिनी गौड़ (MLA Malini Gaur) के पुत्र एकलव्य सिंह गौड़ और सिंधी कांग्रेस (Sindhi Congress) नेताओं में विवाद (dispute among leaders) हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच कुछ कहा सुनी हुई और मामला मारपीट (Beating) तक पहुंच गया। इस मामले में पहले मनीष रिजवानी (Manish […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved