
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने कोरोना के इस संकट काल में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के संदेश का जिक्र करते हुए कोरोना से बचने के उपायों का पालन करने का अनुरोध किया है.
रामनवमी की मंगलकामनाएं। देशवासियों पर भगवान श्रीराम की असीम अनुकंपा सदा बनी रहे। जय श्रीराम!
— Narendra Modi (@narendramodi) April 21, 2021
पीएम मोदी ने अपने दो ट्वीट में लिखा, “रामनवमी की मंगलकामनाएं. देशवासियों पर भगवान श्रीराम की असीम अनुकंपा सदा बनी रहे. जय श्रीराम! आज रामनवमी है और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का हम सभी को यही संदेश है कि मर्यादाओं का पालन करें. कोरोना के इस संकट काल में, कोरोना से बचने के जो भी उपाय हैं, कृपया करके उनका पालन कीजिए. ‘दवाई भी, कड़ाई भी’ के मंत्र को याद रखिए.”
आज रामनवमी है और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का हम सभी को यही संदेश है कि मर्यादाओं का पालन करें।
कोरोना के इस संकट काल में, कोरोना से बचने के जो भी उपाय हैं, कृपया करके उनका पालन कीजिए।
'दवाई भी, कड़ाई भी' के मंत्र को याद रखिए।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 21, 2021
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved