
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अगुवाई में बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक (council of ministers meeting) हुई. यह बैठक वर्चुअल हुई, जिसमें कोरोना महामारी (Corona Pandemic) की तीसरी लहर (Third Wave) की आशंकाओं के साथ कई मुद्दों पर चर्चा हुई.
सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी (PM Modi) ने बैठक में COVID- 19 को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, सड़क और परिवहन मंत्रालय और दूर संचार मंत्रालय का रिव्यू किया. पीएम मोदी (PM Modi) ने मंत्रियों से कहा कि आप अपने लोकसभा क्षेत्र में जाएं तो COVID प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ-साथ मास्क लगाएं और लोगों को भी मास्क लगाने के लिए अवेयर करें. ये ना समझें कि COVID खत्म हो गया है. हमको इस तरह से काम करना चाहिए कि COVID की तीसरी लहर ना आए.
प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि उन्होंने जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया है या फिर आधारशीला रखी हैं, उनका उद्घाटन भी वही करें. सभी परियोजनाओं की निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि इनके पूरा होने में देरी ना हो. इसके अलावा पीएम ने 75वें स्वतंत्रता दिवस को कैसे यादगार बनाएं, इसको लेकर अच्छे सुझाव भी मांगें हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved