img-fluid

कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में रविवार को कवि सम्मेलन

August 07, 2020

  • सुरेंद्र शर्मा सहित छह कवि शामिल होंगे
  • आईपीएस पवन जैन की सार्थक पहल

भोपाल। मप्र के खेल संचालक व देश के जानेमाने कवि पवन जैन की पहल पर 9 अगस्त, रविवार को ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कोरोना योद्धाओं को समर्पित होगा। बसंल न्यूज टीवी शाम 7.30 बजे से इसका सीधा प्रसारण करेगा।
कवि पवन जैन ने बताया कि कोरोना संक्रमणकाल में हमारे पुलिस,डाक्टर्स,स्वास्थ्य कर्मी, नगर निगम, प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के हजारों लोग लगातार चार माह से सेवा में लगे हुए हैं। इनका मनोबल बढ़ाने और इनकी सेवाओं को सलाम करने के उद्देश्य से 9 अगस्त को शाम 7.30 बजे ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सभी छह कवि जहां हैं, वहीं से कविता पाठ करेंगे। कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध हास्यकवि सुरेंद्र शर्मा, कर्नल वीपी सिंह, अरूण जैमनी, पवन जैन, चिराग जैन और सुश्री शबनम अली अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इस कवि सम्मलेन का सीधा प्रसारण रविवार शाम 7.30 बजे से रात 9 बजे तक बसंल न्यूज टीवी पर होगा।

Share:

  • निगम भवन के सामने 100 फीट ऊँचा तिरंगा लहराएगा

    Fri Aug 7 , 2020
    उज्जैन। रेलवे स्टेशन जैसा ही नगर निगम मुख्यालय के सामने राष्ट्रीय ध्वज लगाने की तैयारियाँ हो रही है। बताया जा रहा है कि यहाँ 100 फीट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा जो दूर से ही दिखेगा। आज ध्वज लगाने के लिए पाईप और अन्य सामान नगर निगम में आ गया है। राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved